जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में हथगोला को निष्क्रिय किया गया

Monday, Aug 22, 2022 - 10:41 PM (IST)


जम्मू : जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक पुराने हथगोले को बम निरोधक दस्ते ने सोमवार को निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह हथगोला विजयपुर के स्वांखा गांव के पास खेत में काम कर रहे कुछ किसानों को सूखे नाले में मिला था।

अधिकारियों ने बताया कि किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद विशेषज्ञों ने बिना किसी नुकसान के उसे निष्क्रिय कर दिया।
 

Monika Jamwal

Advertising