निगम चुनाव: अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, आचार संहिता का हो रहा उल्लंघन

Saturday, Nov 19, 2016 - 11:17 PM (IST)

चंडीगढ़, (राय): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे को लेकर भाजपा तैयारियों में लगी है। इसके लिए खुलकर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग भी हो रहा है। चंडीगढ़ के सैक्टर-27 के रामलीला ग्राऊंड में आज दिनभर नगर निगम के ट्रकों से भाजपा के झंडे, कुर्सियां आदि अन्य सामान पहुंचाया गया। यहां तक कि सरकारी कर्मचारी भी झंडे लगाते रैली स्थल पर देखे गए।

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ में होंगे व सैक्टर-27 के रामलीला ग्राऊंड में पार्टी के बूथ स्तर के नेताओं व कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए कहा है कि वह प्रमाण सहित इसकी शिकायत राज्य चुनाव आयोग से करेगी। कांग्रेस नेता दविंद्र सिंह बबला का कहना था कि शहर में गत 15 नवम्बर से निगम चुनावों के लिए आचार संहिता लागू हो चुकी है, ऐसे में सरकारी मशीनरी का उपयोग राजनीतिक रैलियों के लिए करना अपराध है व आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।

 

Advertising