नए कानून बनते ही हाफिज और मसूद पर कसेगा शिकंजा, घोषित होंगे आतंकी

Saturday, Jul 27, 2019 - 11:03 AM (IST)

नई दिल्ली: देश के आतंकवाद विरोधी कानून में प्रस्तावित संशोधनों के अस्तित्व में आ जाने के बाद भारत के सबसे ज्यादा वांछित आतंकवादियों हाफिज सईद और मसूद अजहर ऐसे पहले 2 लोग होंगें जिन्हें आतंकवादी  घोषित किया जा सकेगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

‘गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2019’ को लोकसभा ने पारित कर दिया है और अब इसे आगे चर्चा के लिए राज्यसभा भेजने की तैयारी है। अगर इसे संसद की स्वीकृति मिल जाती है तो जिसे आतंकवादी घोषित किया जाएगा, उस पर यात्रा प्रतिबंध लग सकेंगे और उसकी संपत्ति जब्त की जा सकेगी। 


साल 2008 के मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद और साल 2001 में संसद पर हमले का एवं हाल के पुलवामा हमले का मुख्य साजिशकत्र्ता मसूद अजहर ऐसे पहले दो लोग होंगे जिन्हें इन संशोधनों के पारित होने के बाद आतंकवादी घोषित किया जा सकेगा।
 

vasudha

Advertising