'आफत' की बारिश में डूबा वडोदरा, Video में देखें खौफनाक मंजर
Thursday, Aug 01, 2019 - 01:50 PM (IST)
नेशनल डेस्क: गुजरात के वडोदरा में बारिश कहर बरपा रही है। कुछ हिस्सों में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई है जो शहर की स्थिती बयां कर रही है।
#VadodaraRains water logging after heavy rainfall on Wednesday in the city pic.twitter.com/a6Hf931kqv
— iamgujarat (@imgujarat) August 1, 2019
वायरल हो रहे वीडियो में सड़कें चारों तरफ पानी में डूबी हुई दिखाई दे रही हैं। जिस तेजी से पानी बह रहा है उससे समझ नहीं आ रहा है कि ये सड़क है या फिर कोई नहर। सड़कों पर पानी का आलम यह था कि लोग दोपहिया और कारें छोड़कर कमर तक भरे पानी में पैदल चलकर घर पहुंच रहे हैं। इस बारिश के चलते वडोदरा के जिला कलेक्टर ने सभी सरकारी, प्राइवेट और वीएमसी के स्कूलों को गुरुवार को बंद करने का आदेश दे दिए हैं।
Extremely rain #Vadodara #vadodararains pic.twitter.com/861RP8GR1j
— RJ Dhwani (@MJDhwani) July 31, 2019
बता दें कि भारी बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में कई फुट पानी भरा हुआ है। जिसके चलते हवाईअड्डा को बंद करना पड़ा और कुछ ट्रेने भी रद्द करनी पड़ी। वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी वडोदरा में हुई बारिश और वहां के हालात का जायजा लेने गांधीनगर के स्टेट कंट्रोल ऑफिस पहुंचे। उन्होंने आपातकालीन सेवाओं को लेकर बैठक भी की। इसके साथ ही आपातकालीन हालात से निपटने के लिए प्रशासन ने 24 घंटे एक्टिव रहने वाले इमरजेंसी कंट्रोल रूम को शुरू किया गया।
#VadodaraRains #Undera area pond overflowing pic.twitter.com/uHiRGqGNKb
— Vanrajsinh Rathod (@vanraj19) August 1, 2019