पति ने मारा थप्पड़, तो गुस्से में आगबबूला हुई पत्नी ने प्राइवेट पार्ट पर डाल दिया खौलता पानी, जिसके बाद...

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 03:33 PM (IST)

Gwalior Domestic Violence Case : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा शहर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। यहां मामूली बात पर शुरू हुआ पति-पत्नी का आपसी विवाद अचानक एक खूनी खेल में बदल गया। आरोप है कि एक महिला ने गुस्से में आकर अपने ही पति के प्राइवेट पार्ट पर उबलता हुआ तेज गर्म पानी फेंक दिया। इस हमले में पति बेहद गंभीर रूप से झुलस गया है। वहीं बीच-बचाव करने आए ससुर भी इस जानलेवा हमले में आंशिक रूप से झुलस गए हैं।

डबरा सिटी थाना पुलिस के मुताबिक इस दंपत्ति की कोई संतान नहीं है और इनके बीच अक्सर मनमुटाव रहता था। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि पीड़ित पति को अत्यधिक शराब पीने की लत है। शनिवार रात को भी वह शराब के नशे में धुत होकर घर आया था जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी।

यह भी पढ़ें: School Kidnapping: तड़ातड़ गोलियों से फिर दहला यह देश, स्कूल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग, 36 छात्र और 3 टीचर अगवा, 1 की मौत

विवाद के दौरान पति ने तैश में आकर पत्नी को एक जोरदार थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ खाते ही महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वह तुरंत रसोई (किचन) में गई जहां उसने गैस पर दाल पकाने के लिए पानी उबलने रखा था। महिला ने बिना सोचे-समझे वह खौलता हुआ पानी पतीले सहित लाकर सीधे अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर उड़ेल दिया।

यह भी पढ़ें: शादी के कुछ दिनों बाद हनीमून मनाने गया कपल, होटल में ठहरते ही बदल गई पति की नियत, फिर अपनी ही पत्नी को...

वहीं जब कमरे से पीड़ित की चीखने-चिल्लाने की आवाज आई तो घर में मौजूद उसके बुजुर्ग पिता (ससुर) तुरंत बेटे को बचाने के लिए दौड़े लेकिन गुस्से में अंधी हो चुकी महिला ने उन पर भी गर्म पानी के छींटे फेंक दिए जिससे वे भी मामूली रूप से झुलस गए।

इकट्ठे हुए पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल 

चीख-पुकार सुनकर इकट्ठा हुए पड़ोसियों की मदद से घायल पति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अस्पताल में होश में आने के बाद पीड़ित पति ने पुलिस को दिए बयान में अपनी पत्नी पर एक और बड़ा आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि खौलता पानी फेंकने के बाद उसकी पत्नी ने घर की अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे सारे नकद रुपए (कैश) और सोने-चांदी के कीमती जेवरात समेटकर मौके से रफूचक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें: Film industry से आई बुरी खबर: सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और डायरेक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि झुलसाने के साथ-साथ चोरी और लूट के आरोपों की भी बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी महिला फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News