सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए गुर्ज डिवीजन के जीओसी ने साम्बा सैन्य स्टेशन का किया दौरा

Friday, Jul 15, 2022 - 06:34 PM (IST)

साम्बा (संजीव): गुर्ज डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल विवेक त्यागी ने मिशन फर्स्ट ब्रिगेड की संचालन तैयारियों और चल रही श्री अमरनाथ जी यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए साम्बा सैन्य स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा ग्रिड का जायजा लेने के लिए एसएसपी साम्बा और संबंधित सैन्य अधिकारियों से बातचीत की।

 

उन्होंने ने अग्निपथ योजना के लिए स्थानीय युवाओं के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण सुविधाओं और साम्बा के सभी भूतपूर्व सैनिकों के लिए विभिन्न सुविधाओं की पूर्ति करने वाले वयोवृद्ध सहायता केंद्र का दौरा किया। उन्होंने सभी अधिकारियों व जवानों को हर प्रकार की चुनौतियों का सामना करने के लिए व्यावसायिकता, परिचालन तत्परता और प्रशासनिक तीक्ष्णता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने का आह्वान किया। 


 

Monika Jamwal

Advertising