बंदूकधारियों ने जेके बैंक के मैनेजर से बंदूक की नोक पर नकदी लूटी

Monday, Mar 12, 2018 - 02:06 PM (IST)

श्रीनगर : अज्ञात बंदूकधारियों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां से बैंक मैनेजर से लाखों का कैश लूट लिया। अधिकारिक जानकारी के अनुसार बंदूकधारियों के एक गुट ने बैंक मैनेजर की गाड़ी से छह लाख रु पये लूटे और मौके से फरार हो गए। संबंधित पुलिस स्टेशन की एक पार्टी मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार सबसे पहले मैनेजर का बयान दर्ज किया जाएगा और उसी के बाद किसी निर्णय पर पहुंचा जा सकता है। 


गौरतलब है कि कश्मीर में इससे पहले भी इस तरह की वारदातें सामने आती रही हैं। आतंकियों द्वारा पहले भी बैंक और एटीएम से कैश लूटा जाता रहा है। इस संदर्भ में आज तक पुलिस एक भी मामला हल नहीं कर पाई है।
 

Advertising