लड़की ने सरेआम चाकू लहराकर लड़कों को भगाया, वीडियो हुआ वायरल

Tuesday, Mar 06, 2018 - 12:36 PM (IST)

सूरत: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लडकी अपने हाथों में चाकू लेकर दिनदहाड़े लड़कों को दौड़ाती हुई दिखाई दे रही है। यह वीडियो गुजरात के सूरत की बताई जा रही है। 

वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की के हाथों में धारदार चाकू है. वो सरेआम सड़क पर हाथों में चाकू को लहरा रही है. लड़की के साथ 4 से 5 लड़के भी खड़े हैं. लड़की बार बार चाकू से उनकी तरफ हमला करने का प्रयास करती है। करीबन दो मिनट के लडकी अपने हाथों में चाकू लहराती रही और वहां मौजूद लड़कों को डराती रही थी। इस नजारे को देखने वाले भी सैकड़ों लोग थे,  मगर कोई इस लड़की के पास जाने की हिम्मत नहीं कर पाया। अंत में इस लड़की ने अपने साथी लड़के के साथ बाकी लड़कों को सड़क पर ही दौड़ा दिया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। 


 

Advertising