पाकिस्तानी नौका पकड़ी, 600 करोड़ की हैरोइन बरामद

Tuesday, May 21, 2019 - 06:26 PM (IST)

अहमदाबाद: भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात के कच्छ जिले में स्थित जखौ तट से दूर अरब सागर में अंतर्राष्ट्रीय जलसीमा के निकट एक पाकिस्तानी नौका को पकड़ कर इसमें से लगभग 600 करोड़ रुपए की हैरोइन बरामद की है। इसके साथ ही 6 पाकिस्तानियों को भी गिरफ्तार किया गया।  

तटरक्षक बल को गत 19 मई को खुफिया जानकारी मिली थी कि मछली पकडऩे की एक नौका में तस्करी के लिए मादक पदार्थ की खेप लाई जा रही है। राजस्व गुप्तचर निदेशालय ने भी 20 मई को तटरक्षक बल को इस तरह की जानकारी दी थी। 

गुप्तचर एजैंसियों से मिली सूचना के आधार पर अल मदीना नाम की इस नौका को आज तड़के पकड़ लिया गया।  नौका में मादक पदार्थ के 194 पैकेट मिले। नौका को जखौ बंदरगाह लाया गया है। गत 24 मार्च को भी तटरक्षक बल ने एक पाकिस्तानी नौका से 100 किलो हैरोइन बरामद की थी।   



गत 24 मार्च को भी तटरक्षक बल ने एक पाकिस्तानी नौका से 100 किलो हेरोइन बरामद की थी। इस नौका पर ईरान के 9 लोग सवार थे। तटरक्षक बल के महानिदेशक राजेन्द्र सिंह ने कहा है कि बल मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी नजर रखता है और इसके खिलाफ अभियानों में उसने अब तक 5000 करोड़ रूपए से अधिक कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए हैं।

Anil dev

Advertising