गुजरात : पूर्व कांग्रेस विधायक आशा पटेल भाजपा में शामिल

Friday, Feb 08, 2019 - 09:50 PM (IST)

अहमदाबाद: गुजरात में कुछ ही दिन पहले कांग्रेस के विधायक के तौर पर इस्तीफा देने वाली आशा पटेल शुक्रवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने दो फरवरी को कांग्रेस भी छोड़ दी थी। भाजपा की राज्य इकाई प्रमुख जीतू वघानी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में उत्तर गुजरात के पाटन में पार्टी के ‘क्लस्टर सम्मेलन’ में आशा पटेल और उनके कुछ समर्थक भाजपा में शामिल हो गए। 

आशा के एक ‘सौदे’ के तहत भाजपा में शामिल होने के आरोपों को खारिज करते हुए वघानी ने कहा कि अंदरूनी खींचतान के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ी। कार्यक्रम के बाद वघानी ने मीडिया से कहा, ‘‘हम अपनी पार्टी में आशाबेन का स्वागत करते हैं। भाजपा और उनके बीच किसी समझौते का कोई सवाल नहीं है। भाजपा कभी भी खरीद-फरोख्त में लिप्त नहीं रही है। लोगों का बेहतर तरीके से सेवा करने के लिए वह भाजपा में शामिल हुईं।’’ 

Pardeep

Advertising