ना तो राहुल ना ही मनमोहन हिला सके इस बाहुबली विधायक का किला

Monday, Dec 18, 2017 - 06:48 PM (IST)

नई दिल्ली: वाघोडिया से 5 बार से चुनाव जीतने वाले बाहुबली विधायक मधु श्रीवास्तव बाबूभाई ने एक बार फिर जीत का परचम लहरा दिया है।  

वडोदरा भाजपा का गढ़ माना जाता है और इसकी वाघोडिया सीट पर मधु श्रीवास्तव ने फिर बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। इस चुनाव में वाघोडिया से भारतीय जनता पार्टी के मधुभाई श्रीवास्तव ने 25082 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। यहां दूसरे नंबर पर निदर्लीय उम्मीदवार धर्मेंद्र सिंह वाघेला रहे जिन्हें 20142 वोट मिले हैं। वाघोडिया गुजरात के वडोदरा जिले में आता है। 

बताया जा रहा है कि मध्य गुजरात की इस सीट को हथियाने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने धुंआधार प्रचार किया था। इसके बावजूद बीजेपी के किले को कांग्रेस नहीं दरका सकी। 


बाहुबली मधु श्रीवास्तव गुजरात के विवादित नेताओं में से एक रहे हैं। कहा जाता है कि उन्होंने 2002 के बेस्ट बेकरी केस के गवाह जहिरा शेख को जान से मारने की धमकी दी थी। उन्हें 2009 में सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव मचाने के लिए गिरफ्तार भी किया गया था। 

Advertising