एग्जिट पोल पर बोले हार्दिक, चुनाव पारदर्शी हुए तो भाजपा की हार तय
Thursday, Dec 14, 2017 - 06:57 PM (IST)
नई दिल्ली: गुजरात में थम चुके चुनाव प्रचार के बाद गुरुवार दूसरे और अंतिम चरण का मतदान खत्म हो गए हैं। इसी बीच एग्जिट पोल पर नतीजों को भाजपा की चाल बताते हुए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर एक बार फिर ईवीएम राग अलापा है।
જાણી જોઈને એક્ઝીટ પોલ માં ભાજપ જીતી રહી છે એવું દેખાડવામાં આવી રહ્યું છે.જેથી ઈવીએમ ની ગરબડી બાદ કોઈ ઈવીએમ પર શંકા ના કરે.આ જૂની ચાલ છે.જો ખરેખર આ ચૂંટણી સાચી છે તો પછી ભાજપને જીતવાના કોઈ જ અણસાર નથી.સત્યમેવ જયતે pic.twitter.com/15QWXofCKc
— Hardik Patel (@HardikPatel_) December 14, 2017
पटेल ने ट्वीट कर कहा कि जानबूझकर एग्जिट पोल में भाजपा की जीत दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह इसलिए किया जा रहा है ताकि इवीएम पर छेडख़ानी के आरोप न लग सके। अगर यह चुनाव सच्चे हैं तो भाजपा की जीतने की कोई उम्मीद नहीं है।
आपको बता दें कि गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग जैसे ही खत्म हुई, विभिन्न न्यूज चैनलों ने अपने अपने एक्जिट पोल प्रसारित करने शुरू कर दिए। दूसरे चरण के मतदान के बाद लगभग सभी एक्जिट पोल में बीजेपी सबसे आगे है। कांग्रेस को भी फायदा होता दिख रहा है। हिमाचल में भी बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना है।