गुजरात चुनाव: सात फेरे लेने से पहले वोट डालने पहुंचा जोड़ा

Saturday, Dec 09, 2017 - 11:29 AM (IST)

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। इस बार युवाओं में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह ही मतदान केंद्रों के बाहर वोटरों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं। इसी बीच भरूच में एक जोड़े ने अपनी शादी के समारोह से पहले पोलिंग बूथ जाकर मतदान किया। नए जोड़े को देखकर लोग काफी खुश हुए। दूल्हे ने कहा कि वह अपने जीवन के फर्ज निभाने से पहले देश के प्रति अपना फर्ज निभाने आया है जो उसका अधिकार भी है।

क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने राजकोट में रवि विद्यालय पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। युवाओं के अलावा बुजुर्गों और महिलाएं भी काफी तादाद में वोट डालने पहुंच रहे हैं। पहले चरण के चुनाव के लिए कुल 977 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Advertising