गुजरात चुनाव : पीएम मोदी के Road Show के बीच आई एंबुलेंस, काफिला रोक दिया रास्ता, देखें वीडियो
Thursday, Dec 01, 2022 - 07:44 PM (IST)
नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहमदाबाद में 54 किलोमीटर से अधिक ‘रोड शो' निकाला जा रहा है। शाम करीब शाम लगभग पांच बजकर 20 मिनट पर शुरू हुए रोड शो में लोगों ने पीएम मोदी का फूलों से स्वागत किया। इस दौरान चलते रोड शो में से एक एंबुलेस गुजरी और पीएम मोदी ने अपनी गाडियां साइड हटाकर एंबुलेस को रास्ता दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक विज्ञप्ति में बताया कि ‘रोड शो' अहमदाबाद के पूर्वी हिस्से से होकर गुजरेगा और शहर के पश्चिमी हिस्से में चांदखेड़ा क्षेत्र में आईओसी सर्कल पर समाप्त होगा।
यूं ही नहीं प्रधानसेवक कहलाते...
— BJP (@BJP4India) November 9, 2022
हिमाचल में एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए रुकवाया अपना काफिला।
बहुमूल्य जीवन की रक्षा के लिए आप भी हमेशा एंबुलेंस को रास्ता दें! pic.twitter.com/8VjPoQIPSZ
ये ‘रोड शो' हीरावाडी, हाटकेश्वर, मणिनगर, दनिलिम्दा, जीवराज पार्क, घाटलोदिया, नारनपुरा और साबरमती सहित शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरेगा। इसके अनुसार, इसमें अहमदाबाद शहर के साथ-साथ गांधीनगर-दक्षिण की 13 विधानसभा सीट को शामिल किया जाएगा। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को 89 सीट के लिए मतदान हुआ और दूसरे चरण में शेष 93 सीट के लिए मतदान होगा।