गुजरात चुनाव: BJP ने जारी नहीं किया मेनिफेस्टो, राहुल बोले- यह जनता का अपमान

Friday, Dec 08, 2017 - 10:13 AM (IST)

नई दिल्लीः गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी घोषणा पत्र नहीं जारी करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा की कड़ी आलोचना की है। गांधी ने ट्वीट कर कहा कि सत्तारूढ़ दल भाजपा ने ऐसा कर गुजरात के लोगों का अपमान किया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अपने ट्वीट में कहा, भाजपा ने गुजरात के लोगों के प्रति अविश्वसनीय अपमान दिखाया है।

चुनाव प्रचार अभियान समाप्त हो चुका है और अभी भी लोगों के लिए घोषणा पत्र का कोई जिक्र नहीं है, गुजरात के भविष्य के लिए कोई भी विजन तथा विचार प्रस्तुत नहीं किया गया है। पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार गुरुवाग शामथम गया। गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा के लिए 9 और 14 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होना है।

Advertising