गुजरात: कांग्रेस को झटका, अल्पेश ठाकोर भाजपा में शामिल
Thursday, Jul 18, 2019 - 05:46 PM (IST)
अहमदाबाद: गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व नेता अल्पेश ठाकुर और धवल सिंह जाला ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। दोनों नेताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
Ahmedabad: Alpesh Thakor & Dhaval Singh Zala join Bharatiya Janata Party (BJP) in presence of Gujarat BJP President, Jitu Vaghani. pic.twitter.com/qgcHc6RvwT
— ANI (@ANI) July 18, 2019
दोनों नेताओं ने आज शाम 4 बजे भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अल्पेश और धवल सिंह झाला ने कांग्रेस में बगावत कर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। लोकसभा चुनाव के दौरान और चुनाव परिणाम आने के बाद अल्पेश ठाकोर ने गुजरात कांग्रेस में बगावत कर दी थी, इसके बाद हाल में गुजरात में हुए राज्यसभा उपचुनाव के दौरान अल्पेश और धवल सिंह झाला ने भाजपा के पक्ष में वोट देकर कांग्रेस और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।
अल्पेश गुजरात में ठाकोर समुदाय से आते हैं और ऐसा माना जाता है कि इस समुदाय के मतदाताओं में अल्पेश की पकड़ है। अल्पेश ने हाल में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा भी की थी।