गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी 6 दिवसीय इस्राइल यात्रा पर
Thursday, Jun 28, 2018 - 04:46 PM (IST)
यरूशलम/अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी इस्राइल की छह दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान वे यहूदी राष्ट्र के साथ आतंरिक सुरक्षा, जल प्रबंधन और कृषि के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में रूपाणी की यह पहली विदेश यात्रा है। गौरतलब है कि जनवरी में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गुजरात आए थे। मुख्यमंत्री के साथ आए शिष्टमंडल में सुरक्षा, कृषि और जल प्रबंधन से जुड़े विभागों के शीर्ष अधिकारी और राज्य के कई उद्योगपति शामिल हैं। कृषि राज्य मंत्री जयद्रथ सिंह परमार भी रूपाणी के साथ आए हैं। रूपाणी और उनका शिष्टमंडल एक जुलाई तक यहूदी राष्ट्र में रूकेगा।
Just met w/ @CMOGuj @vijayrupanibjp at #IGI Airport,#Delhi2bid farewell2him &his delegation.We recalled the unprecedented visit of @IsraeliPM @netanyahu (together w/ @narendramodi )to #Ahmedabad in January &reiterated more cooperation between #Gujarat and #Israel.BonVoyage,CM pic.twitter.com/dq6BCT0cLz
— Daniel Carmon🇮🇱 (@danielocarmon) June 26, 2018
भारत में इस्राइल के राजदूत डैनियल कैरमन ने कहा, ‘‘हमें गुजरात के साथ अपनी मजबूत साझेदारी को जारी रखते हुए प्रसन्नता हो रही है। गुजरात के मुख्यमंत्री और उनके शिष्टमंडल की मेजबानी करना हमारे लिए गर्व की बात है। ’’ उन्होंने कहा, हम भारत सरकार, गुजरात सरकार और अन्य राज्यों के साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं। अपनी यात्रा के दौरान रूपाणी 1980 के दशक से इस्राइल में बसे गुजराती उद्योगपतियों से मिलेंगे।
Sharing glimpses of Dan Region WasteWater Treatment Plant located at Shafdan, Israel pic.twitter.com/HkwZS2kdFf
— Vijay Rupani (@vijayrupanibjp) June 27, 2018