गुजरात: नदीं में गिरी बस, 37 लोगों के मौत की पुष्टि, बचाव कार्य जारी

Saturday, Feb 06, 2016 - 01:46 AM (IST)

अहमदाबाद: गुजरात के नवसारी जिले में आज राज्य परिवहन निगम की एक बस के पुल से नदी में गिर जाने से कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक एम एस बराडा ने यूनीवार्ता को बताया कि नवासरी से उकाई जा रही यात्रियों से भरी बस सुपा गांव के निकट पूर्णा नदी पर बने पुल से नीचे नदी में गिर गयी। 

बस में करीब 60 लोग सवार थे जिनमें से अब तक 37 लोगों के शव को बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में घायल 24 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने तथा घायलों के उपचार का खर्च वहन करने की घोषणा की है।  

परिवहन मंत्री विजय रूपानी ने कहा कि यह घटना ‘‘बहुत चौकाने वाली घटना है’’। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढऩे से इन्कार नहीं किया जा सकता। प्रथम ²ष्टया चालक के बस पर से नियंत्रण खो देने से हुई। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बतायी गयी है। घटना स्थल पर बचाव कार्य अब भी जारी है। 

 
Advertising