सांड के हमले से हवा में कई फीट ऊपर उछल गई महिला, देखें खौफनाक VIDEO

Wednesday, Mar 14, 2018 - 01:53 PM (IST)

नई दिल्ली: गुजरात के भरूच जिले से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है जहां सांड ने महिला को इतनी जोर से टक्कर मारी कि वो हवा में कई फीट ऊपर उछल गई। टक्कर इतनी जोर की थी कि महिला हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरी। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि सांड पहले एक बाइक वाले पर हमला करता है, इसके बाद वो महिला को निशाना बनाता है। फिलहाल घटना के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। 
 


 

Advertising