गुजरात में सिर्फ मोदी मैजिक के सहारे भाजपा!

Wednesday, Nov 15, 2017 - 05:08 PM (IST)

अहमदाबाद: लोकसभा और कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि राजनीतिक पार्टियों के लिए प्रचार सिर्फ जमीन पर नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी जरूरी है। इसी को देखते हुए भाजपा अब सोशल मीडिया पर गुजरात कैंपन शुरु कर दिया है। 

भाजपा ने शुरु किया सोशल मीडिया पर गुजरात कैंपन
 भारतीय जनता पार्टी ने मोदी छे ने गुजरात सेफ छे  यानि मोदी हैं, तो गुजरात सुरक्षित है और  मैं हूं विकास, मैं हूं गुजरात  के नारे के साथ गुजरात कैंपन सोशल मीडिया पर शुरु कर दिया है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर नोटबंदी, उज्जवला योजना, मेक इन इंडिया, स्टैंड अप इंडिया और सर्जिकल स्ट्राइक के पांच वीडियो सांझा किए हैं। कुल मिलाकर कहें तो इन वीडियो में उन सारी योजनाओं का जिक्र है जिसे मोदी सरकार अपनी उपलब्धि मानती है। पार्टी के पेज पर इन विडियो को मोदी छे ने #ModiCheNe हैशटेग के साथ अपलोड किया गया है।

वीडियो किया जा रहा है काफी पंसद
सोशल मीडिया पर हो रहे इस प्रचार का एक वीडियो काफी पंसद किया जा है जिसमें अभिनेता मनोज जोशी को देखा जा सकता है। जोशी इस वीडियो में जाति आधारित राजनीति का अर्थ समझा रहे हैं। वीडियो में कांग्रेस समेत उन सभी नेताओं पर निशाना साधा गया है जो अलग- अलग मुद्दों को लेकर एक राजनीतिक पहचान बना रहे हैं। इस वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया गया है लेकिन स्पष्ट तौर पर इशारा पाटीदारों के लिए आरक्षण की मांग करने वाले हार्दिक पटेल, दलित नेता जिग्नेश मेवाणी और ओबीसी नेता अल्पेश ठाकुर की तरफ है। इस विडियो को मंगलवार को करीब 5 लाख दर्शकों ने देखा।वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने अबतक सोशल मीडिया पर  शुरूआत नहीं की है। 

Advertising