गुजरात में बनेगी भाजपा की सरकार: Exit Poll

Thursday, Dec 14, 2017 - 07:44 PM (IST)

नई दिल्ली: विभिन्न मतदान बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) के अनुसार गुजरात में दो दशक से राज कर रही भारतीय जनता पार्टी के इस बार भी सत्ता विरोधी लहर को मात देकर फिर से आसानी से सरकार बनाने की संभावना है। एबीपी-सीएसडीएस के एग्जिट पोल के अनुसार सौराष्ट्र-कच्छ के पहले रूझान में भाजपा को गुजरात विधानसभ में 34 सीटें मिलने की उम्मीद है जबकि कांग्रेस को 19 सीटें मिल सकती है। 

 

टाइम्स नाउ बीएमआर एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा को गुजरात विधानसभा में 182 सीटों में से 109 सीटें मिलने की उम्मीद है जबकि कांग्रेस को 70 सीटें मिल सकती हैं। सी वोटर के एक्जिट पोल में भाजपा को 108 तथा कांग्रेस को 74 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य में 115 तथा कांग्रेस ने 63 सीटें जीती थीं। वर्ष 1995 से सत्ता से बाहर रही कांग्रेस ने इस बार वहां भाजपा को चुनाव में कड़ी टक्कर देने की कोशिश की है। कांग्रेस का प्रचार इस बार पूरी तरह से मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध पर केन्द्रित रहा। उसे इस बार राज्य में पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल का साथ भी मिला। 
 


 

 

Advertising