गुजरात की लेडी डॉन का एक और वीडियो वायरल, सरेआम यूं फैलाई दहशत

punjabkesari.in Friday, May 25, 2018 - 12:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गुजरात के सूरत में होली के दिन आतंक मचाने वाली अस्मिता गोहिल उर्फ भूरी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह हाथों में तलवार लिए एक पान के दूकान पर वसूली करती हुई दिखाई दे रही है। भूरी के साथ थोड़ी देर उस दुकानदार की बातचीत होती है और फिर दहशत के मारे वो दुकानदार अपनी दूकान बंद कर देता है। यह वीडियो गुजरात के सूरत का बताया जा रहा है। 
PunjabKesari
आपको बतां दे कि अस्मिता गोहिल सोशल मीडिया पर भी है। फेसबुक पर उसके नौ हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं. उसकी प्रोफाइल पर हथियारों से लैस फोटो शेयर किए गए हैं। हालांकि अस्मिता के फोटो हथियारों के साथ नहीं हैं लेकिन एक स्वैग नजर आता है। एक फोटो में वह पिस्टल के साथ भी नजर आ रही है। 
PunjabKesari
आपको बतां दे कि होली के दिन हाथों में बड़ा छुरा लेकर सड़क पर हुडदंग मचाने वाली भूरी और उसके साथी हिम्मत वाघेला के हाथों में भी छुरी थी। वायरल वीडियो में वे दोनों स्थानीय लड़कों के साथ झगड़ा करते दिख रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद ही पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Related News