गुजरात जीत के बाद राजनाथ की राहुल पर चुटकी, बोले-सिर मुंडवाते ही पड़े ओले

Monday, Dec 18, 2017 - 02:46 PM (IST)

नई दिल्लीः गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों ही राज्यों में भाजपा के पक्ष में रूझान के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने आज कहा कि परिणाम मोदी सरकार की नीतियों का अनुमोदन है। उन्होंने इसपर जोर दिया कि भाजपा दोनों राज्यों में बड़ी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। वहीं राजनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर चुटकी ली। कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल की पहली हार पर राजनाथ ने कहा कि सिर मुंडाते ही ओले पड़े।

यह पूछने पर कि क्या परिणाम मोदी सरकार की नीतियों का अनुमोदन है, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हां बिल्कुल। यह सरकार का अनुमोदन है।’’ भाजपा नेता प्रकाश जावडेकर भी यही विचार रखते हैं।  केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री का कहना है, ‘‘आज की राजनीति का मंत्र विकास है। इसलिए जनता मोदीजी के साथ है।’’

Advertising