गुजरात: कांग्रेस में शामिल होंगे 10 से अधिक भाजपा विधायक : सोलंकी

Saturday, Jun 10, 2017 - 10:14 PM (IST)

अंबाजी (गुजरात): गुजरात में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जारी राजनीतिक गहमागहमी के बीच मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी ने दावा किया कि जल्द ही सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी के 10 से अधिक विधायक कांग्रेस का दामन थाम लेंगे।

सोलंकी ने पत्रकारों से कहा कि ये विधायक भाजपा आलाकमान के तानाशाहीपूर्ण रवैये से उकता कर कांग्रेस में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी एक भव्य समारोह का आयोजन करेगी। ज्ञातव्य है कि इससे पहले सोलंकी ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी अशोक गेहलोत के साथ महेसाणा में कथित पुलिस पिटाई में मारे गए एक जेलबंद पाटीदार युवक के परिजनों से वहां मुलाकात भी की थी। 

Advertising