FB से होने वाली शादियों का टूटना तय है: गुजरात हाईकोर्ट

Saturday, Jan 27, 2018 - 10:32 AM (IST)

नई दिल्ली: युवाओं के नये मित्र और जीवनसाथी ढूंढने के लिये सोशल मीडिया का सहारा लेने की बढ़ती प्रवृत्ति पर गुजरात उच्च न्यायालय ने एक दंपति को अपना विवाह संबंध समाप्त करने की सलाह दी है क्योंकि फेसबुक के जरिये होने वाली शादी का ‘विफल होना तय’ है।  

न्यायमूर्ति जे बी पर्दीवाला ने यह टिप्पणी अपने 24 जनवरी के आदेश में की। इसमें उन्होंने घरेलू ङ्क्षहसा के एक मामले का निस्तारण किया। इस मामले में राजकोट की फैंसी शाह ने अपने पति जयदीप शाह और अपने सास-ससुर पर दहेज के लिये उसे प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था। न्यायाधीश ने कहा, ‘उनकी शादी हुई और दो महीने के भीतर उनके वैवाहिक जीवन में समस्या आने लगी। मैं इस तथ्य पर गौर करूंगा कि पक्षों ने मामले का समाधान करने का प्रयास किया।हालांकि समझौता नहीं हो सका।’ 

न्यायाधीश ने कहा कि ‘यह फेसबुक पर निर्धारित आधुनिक शादियों में से एक है, जिसका विफल होना तय है।’ नवसारी का रहने वाला जयदीप फेसबुक के जरिये 2011 में फैंसी के संपर्क में आया। वह उस दौरान इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।  फरवरी 2015 में दोनों की उनके माता-पिता की रजामंदी से शादी हुई। 

चेन्नई के एक युवक को सिर्फ इसलिए अपनी जान से हाथ धोना पड़ा, क्योंकि वह फेसबुक पर लड़की बनकर एक पुलिसकर्मी के साथ अफेयर चला रहा था। पुलिसकर्मी फेसबुक पर दोस्त बनी कथित लड़की के प्रेम में पड़ गया था। लेकिन जब उसे पता चला कि फेसबुक पर जिससे वह प्रेम भरी बातें किया करता है, वह लड़की नहीं बल्कि लड़का है, तो उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। 32 साल का कांस्टेबल कन्नन कुमार कुछ समय से फेसबुक पर दोस्त बनी एक लड़की से प्रेम की पींगे बढ़ा रहा था। पुलिस ने बताया कि मृतक एस अय्यानार ने एक लड़की के नाम से फेक फेसबुक आईडी बनाई हुई थी और उसी आईडी से वह कांस्टेबल से बातें किया करता था। हत्या का आरोपी कांस्टेबल कन्नन कुमार वारदात के बाद से ही फरार चल रहा है। 

Advertising