बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ : गुड़ा सलाथीयाँ गाइडेंस एंड काउंसलिंग सेल ने 11 लड़कियोंं को सिखाई ड्राईविंग

Monday, Oct 19, 2020 - 01:42 PM (IST)


साम्बा : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे को सार्थक करते हुए रविवार को गुड़ा सलाथीयाँ में फ्री गाइडेंस एंड काउंसलिंग सेल ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान लड़कियों को कार आदि फोर व्हीलर वाहन चालने की ट्रेङ्क्षनग दी गई। जिला के सहायक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के सहयोग से इस कार्यक्रम में इन 11 लड़कियोंं को 21 दिन की वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। गुड़ा सलाथीयाँं फ्री गाइडेंस एंड काउंसलिंग सेल के संयोजक वीर प्रताप सिंह ने इसके लिए एआरटीओ रेहाना तबस्सुम का आभार व्यक्त किया और कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने और लड़कियोंं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 11 लडकियोंं को निशुल्क ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया गया है। 


 

Monika Jamwal

Advertising