GSEB 10th Result 2026: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 83.86% छात्र हुए पास, ऐसे चेक करें मार्कशीट

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 08:29 AM (IST)

10th Class Result: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने कक्षा 10वीं (SSC) का रिजल्ट 2026 आज, 6 मई सुबह 8 बजे जारी कर दिया है। इस साल कुल 83.86% छात्र पास हुए हैं। परीक्षा में लगभग 15,27,724 छात्रों ने भाग लिया था, जो राज्य के 1,701 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

कैसे चेक करें रिजल्ट ? 
छात्र अपना Result आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते हैं:
-gseb.org
-website.gseb.org
-gsebeservice.com

स्टेप्स:
-वेबसाइट gseb.org पर जाएं
-SSC-2026 Result सेक्शन खोलें
-अपना 6 अंकों का सीट नंबर डालें
-Go पर क्लिक करें
-मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी
-डाउनलोड करके सेव कर लें

SMS से रिजल्ट चेक करें
अपने मोबाइल में SMS खोलें
टाइप करें: GJ10 [Seat Number]
भेजें इस नंबर पर: 58888111
रिजल्ट उसी नंबर पर प्राप्त होगा

पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
GSEB के नियम के अनुसार छात्रों को: हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं साथ ही कुल मिलाकर भी 33% अंक आवश्यक हैं जो छात्र फेल होंगे, उन्हें कम्पार्टमेंट परीक्षा देनी होगी, जो संभवतः जून 2026 के आखिरी सप्ताह में आयोजित की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News