हेलीकॉप्टर क्रैश में घायल कैप्टन वरुण सिंह को एयरलिफ्ट कर बेंगलुरु ले जाने की तैयारी, हालत नाजुक लेकिन स्थिर

Thursday, Dec 09, 2021 - 04:51 PM (IST)

नई दिल्ली: तमीलनाड़ू के कुन्नूर में हुए दुर्घटनाग्रस्त एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर के हादसे में जहां सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत 13 लोगों की मृत्यु हो गई वहीं इस हादसे में एक मात्र शख्स ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
 

सूत्रों मुताबिक वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत नाजुक लेकिन स्थिर बनी हुई है। उन्हें लाइफ सपोर्ट में रखा गया है। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सोर्स की माने तो आवश्यकता पर उन्हें वेलिंगटन से बैंगलुरु के कमांड अस्पताल में स्थानांतरित किया जा सकता है।  सोर्स की मानें तो  कैप्टन वरुण सिंह को एयरलिफ्ट कर बेंगलुरु ले जाने की तैयारी की जा रही हैं। वहीं केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संसद के दोनों सदनों को बताते हुए कहा कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें लाइफ सपोर्ट में रखा गया है।


जानकारी के लिए बता दें कि सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में घायल हुए भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह वेलिंगटन (नीलगिरी हिल्स) स्थित डिफेंस सर्विस स्टाफ कालेज में डायरेक्टिंग स्टाफ हैं। साल 2020 में एक हवाई इमरजेंसी के दौरान अपने एलसीए तेजस लड़ाकू विमान को बचाने के लिए उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया जा चुका है। वे उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रुद्रपुर तहसील के खोरमा कन्हौली गांव के रहने वाले हैं। 

Anu Malhotra

Advertising