नहीं मिल पाई दूल्हों को जम्मू जाने की अनुमति , लखनपुर में करते रहे अनुमति का इंतजार

Thursday, May 07, 2020 - 03:07 PM (IST)

कठुआ :  पंजाब के विभिन्न जिलों से अपनी दुल्हनों को ब्याहने पहुंचे दूल्हों को जम्मू कश्मीर प्रशासन ने लखनपुर से आगे जाने की अनुमति नहीं दी। सुबह छह बजे से ही दूल्हों का लखनपुर पहुंचना शुरू हो गया था। कुल पांच दूल्हे पठानकोट, अमृतसर सहित अन्य इलाकों से ब्याह के लिए पहुंचे थे। बकायदा उन्होंने अपने संबधित गृह जिलों के प्रशासन से अनुमति ले रखी थी लेकिन लखनपुर से आगे उन्हेें नहीं जाने दिया गया। हालांकि उन्होंने अपनी अनुमति भी यहां अधिकारियों को दिखाई लेकिन अधिकारी उन्हें जम्मू जाने की अनुमति नहीं दे रहे।

 

उन्होंने कहा कि तपती गर्मी में वे यहां पर रुकने को मजबूर हो गए हैं। अधिकारी कोई भी स्पष्ट रूप से जबाव नहीं दे रहे। वहीं, बाद में देर शाम को दुल्हनों को लखनपुर में बुलाए जाने का सुझाव कुछ लोगों ने दूल्हों को दिया। बताया जा रहा है कि दुल्हनों को बाद में लखनपुर बुलाया गया। एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर पंजाब चला गया,वहां विवाह की रस्मों को अदा किया जाएगा जबकि कुछ को कठुआ में ही विवाह की रस्मों को करवाने की तैयारी की जा रही है। खबर लिखे जाने तक कोई भी अधिकारी इस पूरे मामले पर औपचारिक तौर पर बोलने को तैयार नहीं था। 
 

Monika Jamwal

Advertising