सुहागरात में रात में अचानक टूटी दूल्हे की नींद, दुल्हन की हरकतें देख दूल्हे की उड़ गई नींद
punjabkesari.in Saturday, Mar 29, 2025 - 06:59 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के ककरबई थाना क्षेत्र के बरमाइन गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी की खुशियों में डूबे दूल्हे को तब बड़ा झटका लगा जब सुहागरात के कुछ ही दिनों बाद उसकी नई नवेली दुल्हन का असली चेहरा सामने आ गया। मामला इतना सनसनीखेज था कि जब दूल्हे ने सच जाना तो उसकी रातों की नींद उड़ गई। बरमाइन गांव के रहने वाले 38 वर्षीय डालचंद्र की शादी नहीं हो पा रही थी। जीवनसाथी की तलाश में उसने जबलपुर की रहने वाली रानी तिवारी से संपर्क किया। रानी तिवारी ने शादी के बदले एक लाख रुपये की मांग रखी। शादी के लिए बेताब डालचंद्र ने बिना देर किए रकम अदा कर दी। इसके बाद 21 मार्च को रानी तिवारी जबलपुर से रोजी नाम की महिला को लेकर आई और धूमधाम से शादी करवा दी।
शादी के बाद रोजी ने घर की जिम्मेदारी बखूबी संभाली। उसकी सेवा-भावना ने पूरे परिवार का दिल जीत लिया। लेकिन किसी को नहीं पता था कि ये नई नवेली दुल्हन असल में एक लुटेरी दुल्हन है, जो शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का हिस्सा है।
रात में अचानक टूटी नींद, फिर हुआ भंडाफोड़
शादी के तीसरे दिन यानी 24 मार्च की रात को जब डालचंद्र गहरी नींद में था, तभी उसे अचानक खटपट की आवाज़ सुनाई दी। आंखें खुलते ही उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि उसकी दुल्हन रोजी घर के कोने में खड़ी थी और किसी के साथ भागने की कोशिश कर रही थी। डालचंद्र ने जब विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतर आए। शोर मचाने पर परिवार वाले भी जाग गए। उन्होंने रोजी और उसके साथ आए दोनों युवकों—जय कुशवाह और आदित्य श्रीवास को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
लुटेरी दुल्हन का भंडाफोड़, पति ही निकला मास्टरमाइंड
पुलिस ने जब तीनों आरोपियों से पूछताछ की तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। पता चला कि रोजी पहले से शादीशुदा थी और उसका असली पति जय कुशवाह ही था। वह अपनी पत्नी का इस्तेमाल लुटेरी दुल्हन के तौर पर करता था और अपने साथियों की मदद से लोगों को शादी के नाम पर ठगता था। रानी तिवारी इस गिरोह का अहम सदस्य थी और अब तक कई लोगों को इसी तरह धोखा दे चुकी थी। पुलिस रानी तिवारी की तलाश में जुटी है और जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार करने की तैयारी में है।
इस घटना के बाद पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। शादी से पहले लड़का-लड़की की पूरी जानकारी लेना बहुत जरूरी है, खासकर जब शादी किसी दलाल या अनजान व्यक्ति के जरिए हो रही हो।