शादी से पहले दूल्हा पहुंचा जेल

Sunday, Oct 08, 2017 - 04:36 PM (IST)

वैशाली: बिहार में लोगों के जागरूक होने का असर दिखने लगा है। दहेज और बाल विवाह विरोधी अभियान का साथ ग्रामीण लोग भी देने लगे हैं। इसी क्रम में पुलिस ने नाबालिग दुल्हन से दोगुने उम्र के दूल्हे को गिरफ्तार किया है। जिले के ही फलका क्षेत्र में ठाकुरबाड़ी मंदिर में एक नाबालिग लड़की की शादी जबरन उससे उम्र में करीब दोगुना बड़े दूल्हे से करवाने की तैयारी हो रही थी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी। फलका थाना के सहायक अवर निरीक्षक फैयाज खान ने बताया कि दूल्हे और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया।

इससे पहले एक मामला प्रकाश में आया था। पटना जिले के दनियांवा क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से शादी करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के 45 वर्षीय अधेड़ दूल्हे कृष्णा सिंह उर्फ तारण सिंह को उसके परिजनों के साथ दो एजेंटों दलालों को भी गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि, बिहार के मुख्यमंत्री ने राज्य में दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए घोषणा की है कि इसको लेकर अगले साल 21 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाई जाएगी।

Advertising