जम्मू- कश्मीर के राजौरी में भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड से हमला, पांच घायल

Friday, Aug 13, 2021 - 06:48 AM (IST)

जम्मूः जम्मू- कश्मीर के रजौरी जिले में बृहस्पतिवार रात को भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के घर पर ग्रेनेड से हुए हमले में पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी । अधिकारियों ने बताया कि खंडली इलाके में स्थित घर पर संदिग्ध आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका और वह छत पर फट गया। 


उन्होंने बताया कि हमले में घायल पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के शीर्ष अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने घटना की पुष्टि की है। 

राजौरी में ही मुठभेड़ में मारे गए थे आतंकी
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे प्रदेश में सुरक्षा को कड़ा किया गया है। दो दिन पहले कश्मीर में बीजेपी के नेता तथा उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई थी। अब इस प्रकार के हमले जम्मू संभाग में भी किए जा रहे है। ताकि दहशत फैलाई जा सके। कुछ दिन पहले ही राजौरी में दो आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया था।
 

Pardeep

Advertising