नये साल में भी नहीं रूक रहे आतंकी, त्राल में   ग्रेनेड हमला, 8 लोग घायल

Saturday, Jan 02, 2021 - 01:46 PM (IST)

श्रीनगर: संदिग्ध आतंकवादियों ने कश्मीर के त्राल में शनिवार को ग्रेनेड से हमला किया। हथगोला फटने से करीब आठ लोग घायल हो गये हैं।आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड फैंका था।
जनकारी के अनुसार उग्रवादियों द्वारा फंैका गया हथगोला वास्तव में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचानेके लिए था पर वो निशाना चूक गये। ग्रेनेड रास्ते पर ही फट गया और इसमें सिविल नागरिक घायल हो गे। उन्हें निकट के अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं सुरक्षाबलों ने पूरा इलाका घेरकर तलाशी अभियान चलाया है।
 

Monika Jamwal

Advertising