बारामूला में सीआरपीएफ पर ग्रेनेड हमला, दो जवान और सिविल नागरिक घायल

Friday, Jul 30, 2021 - 03:09 PM (IST)


श्रीनगर: आतंकवादियों ने एक बार फिर केन्दीय रिजर्व पुलिस को निशाना बनाते हुये हमला किया। हमले में सीआरपीएफ के दो कर्मी घायल हो गये जबकि एक सिविल नागरिक को भी चोट आई हैं।


जानकारी के अनुसार बारामूला के खानपोरा पुल पर सीआरपीएफ की पार्टी को निशाना बनाकर ग्रेनेड दागा गया। हमले में घायल हुये कर्मियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक पूरे इलाके को घेरकर रखा हुआ था।

Monika Jamwal

Advertising