''आपकी शक्ल अपराधी से मिलती है'', स्विटजरलैंड घूमने के चक्कर में बुरा फंसा कारोबारी

punjabkesari.in Saturday, Oct 15, 2022 - 12:05 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: ग्रेटर नोएडा के एक व्यापारी को आबू धाबी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आबू धाबी पुलिस का दावा है कि कारोबारी की शक्ल एक अपराधी से मिलती है। इसी संदेह में पुलिस ने प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कारोबारी प्रवीण कुमार सीमैंट और स्टील का कारोबार करते हैं। सीमैंट कंपनी ने पति-पत्नी को स्विट्जरलैंड टूर पर भेजा था। दोनों 11 अक्तूबर को दिल्ली से स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हुए थे।

 इन लोगों को आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से स्विट्जरलैंड के लिए दूसरी फ्लाइट पकडऩी थी। उसी दौरान आबू धाबी पुलिस ने प्रवीण शर्मा को रोक लिया और उनकी पत्नी ऊषा शर्मा को भारत भेज दिया। ऊषा शर्मा ने गौतमबुद्ध नगर जिला अधिकारी से इस मामले में मुलाकात की। जिलाधिकारी ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर परिवार को जल्द राहत देने का आश्वासन दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Related News