ग्रेट निकोबार परियोजना के लिए स्थानीय लोगों की चिंताओं को नजरअंदाज कर बुलडोजर चलाया जा रहा: कांग्रेस

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 04:41 PM (IST)

नेेशनल डेस्क: कांग्रेस ने शनिवार को एक खबर का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार परियोजना के लिए स्थानीय लोगों की चिंताओं को नजरअंदाज कर बुलडोजर चलाया जा रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने जिस खबर का हवाला दिया उसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार की ग्रेट निकोबार परियोजना से प्रभावित निकोबारी जनजातीय समुदायों को स्थानांतरित करने की रूपरेखा तैयार करने वाली एक मसौदा योजना स्थानीय लोगों के बीच आशंकाओं को बढ़ा रही है।

The bulldozer moves on unmindful of the concerns of the local communities. But there is a fundamental contradiction here: the Modi Govt claims that the Great Nicobar Infra project will not disturb or displace tribes—then why a relocation plan? Clearly the claim is a lie. https://t.co/89awG4KhMv

— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) April 4, 2026


रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''स्थानीय समुदायों की चिंताओं की परवाह किए बिना बुलडोजर चलाने का कदम उठाया जा रहा है। लेकिन यहां एक बुनियादी विरोधाभास भी है। मोदी सरकार का दावा है कि ग्रेट निकोबार इन्फ्रा परियोजना जनजातियों को परेशान या विस्थापित नहीं करेगी, फिर पुनर्वास योजना क्यों?''

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि स्पष्ट है कि सरकार का दावा झूठ है। ग्रेट निकोबार परियोजना एक रणनीतिक अवसंरचना योजना है, जो अंडमान के दक्षिणी छोर से संबंधित है। 2021 में शुरू की गई इस परियोजना के तहत अंतरराष्ट्रीय कंटेनर ट्रांसशिपमेंट टर्मिनल, एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, आधुनिक टाउनशिप और एक गैस-सौर ऊर्जा संयंत्र का निर्माण शामिल है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News