'कोलावेरी डी...' गाने पर दादी-पोते ने मचाई धमाल, Tiktok वीडियो वायरल

Monday, Jul 08, 2019 - 03:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क: टिकटॉक एप्प पर इन दिनों एक दादी-पोते ने काफी धमाल मचाई हुई है। दिल को छू लेने वाला यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और दादी-पोते की जमकर तारीफ हो रही है। टिकटॉक वीडियो में दादी-पोते की जोड़ी मशहूर गाने 'कोलावरी डी...'पर मस्‍ती करते दिख रही है। वीडियो में दादी अपने पोते का पूरा-पूरा साथ दे रही हैं और बहुत क्‍यूट लग रही हैं। दादी के एक्सप्रेशन भी बहुत प्यारे हैं।
 

इस टिकटॉक वीडियो को अमित नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसके बाद यह वीडियो काफी वायरल हो गया और लोगों ने इस पर कमेंट्स भी किए। हाालंकि यह इकलौता टिकटॉक वीडियो नहीं है। इस दादी-पोते की जोड़ी के टिकटॉक पर काफी वीडियो हैं। दोनों की जुगलबंदी लोगों को काफी पसंद आ रही है।

 

Seema Sharma

Advertising