मुखबिरी के शक में आतंकियों ने बेरहमी से मार डाला अध्यापक को

Wednesday, Oct 18, 2017 - 04:51 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर में अगवा किए गए युवक का शव पुलिस ने बुधवार की सुबह शोपियां से बरामद किया है। युवक की गला रेत कर हत्या की गई है। हांलाकि किसी भी आतंकवादी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है पर पुलिस को शक है कि यह कारनामा आतंकियों ने ही किया है।


मिली जानकारी के अनुसार शोपियां के वाथू इलाके में लार मैदान स्टेडियम के नजदीक स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव देख। युवक की गला काटकर हत्या की गई थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार युवक गटीपोरा शोपियां का निवासी है और उसका नाम एजाज अहमद लोन है। युवक पेशे से सरकार अध्यापक है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने ही उसे बीती रात अगवा किया था। पुलिस को सन्देह के मुखबिरी के शक के आधार पर ही उसकी हत्या की गई है।

Advertising