रेड जोन क्षेत्रों में भी गंभीर नहीं है प्रशासन, उधमपुर के लोगों में नाराजगी

Friday, Jul 03, 2020 - 01:46 PM (IST)

ऊधमपुर : ऑल इंडिया डोगरा फाऊंडेशन सामाजिक संस्था के चेयरमैन राकेश खजूरिया ने कहा कि वार्ड नंबर-7 शक्तिनगर क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मामले आने पर क्षेत्र को रेड जोन घोषित किया गया है परंतु रेड जोन के चलते जिला प्रशासन वहां पर सुविधाएं नहीं दे रहा है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खजूरिया का कहना था कि वार्ड नंबर-7 हरिजन बस्ती में कुछ लोग कोरोना पाजिटिव आए थे, जिसके चलते प्रशासन ने शक्ति नगर क्षेत्र को रेड जोन घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि बिलन बावली के पास कोरोना पॉजिटिव मामले नहीं हैं और इसे भी प्रशासन ने कंटीली तारें लगाकर क्षेत्र को बंद कर दिया है। लोगों को घरों से बाहिर नहीं निकलने दिया जा रहा है। दुकानें भी बंद कर दी हैं और लोग खाने-पीने की चीजों को लेने के लिए काफी परेशान हैं। खजूरिया ने बताया कि उनका कार्यालय भी वहां पर है। उन्हें भी वहां पर नहीं जाने दिया जा रहा है। 


उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अगर क्षेत्र को रेड जोन करना है तो उन्हें सुविधाएं प्रदान करवाई जाएं कम से कम होम डिलवरी की सुविधा प्रदान करवाई जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। वहीं  जिस क्षेत्र में पॉजिटिव केस नहीं हैं वहां से तारवंदी को हटाया जाए ताकि लोगों की दिक्कतें कम हो सकें। 


 

Monika Jamwal

Advertising