राज्यपाल को महबूबा सरकार के खिलाफ  मिल रही हैं शिकायतें, रिपोर्ट तलब

Saturday, Jul 07, 2018 - 05:08 PM (IST)

श्रीनगर (मजीद) : जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन.एन. वोहरा को महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पी.डी.पी.-भाजपा गठबंधन की पूर्व सरकार के खिलाफ  ट्विटर पर भ्रष्टाचार और अन्य गलत कृत्यों की शिकायतें मिल रही हैं। राज्य में भाजपा के पी.डी.पी. से समर्थन वापस लेने के बाद महबूबा मुफ्ती के 19 जून को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर राज्यपाल का यह आधिकारिक ट्विटर अकाउंट बनाया गया था।


वोहरा के कार्यालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बताया कि इन सभी शिकायतों पर संबंधित विभागों से रिपोर्ट मांगी गई है। ट्विटर पर एक शख्स ने राज्यपाल से राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में राज्य में रोहिंग्या शरणार्थियों के पंजीकरण की मांग भी की।
 

Monika Jamwal

Advertising