महाराष्ट्रः देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान, 1 हेक्टेयर तक के किसानों का कर्ज माफ करेगी सरकार

Monday, Aug 19, 2019 - 06:13 PM (IST)

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की है। इसका लाभ 1 हेक्टेयर किसानों को मिलेगा। फडणसवीस ने कहा कि बाढ़ प्रभावित किसानों का 1 हेक्टेयर तक के किसानों का लोन माफ किय जाएगा। सरकार इसका भुगतान करेगी।

मुख्यमंत्री आगे कहा कि जिन किसानों ने लोन नहीं लिया है। उनको फसल की कीमत का तीन गुना दाम दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से इनकम टैक्स रिटर्न और जीएसटी रिटर्न भरने की तारीख को बढ़ाने का भी अनुरोध किया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों से महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में भारी बरसात हो रही है, जिसके कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त है। किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। देश की आर्थिक नगरी थम गई है। वहीं, महाराष्ट्र सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Yaspal

Advertising