परिसीमन बिल पर सरकार ने विपक्षी दलों से सहयोग की मांग की

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 02:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क: संसद के मानसून सत्र के दौरान जारी गतिरोध को समाप्त करने और आगामी परिसीमन (Delimitation) बिल पर आम सहमति बनाने के उद्देश्य से सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण राजनीतिक पहल देखने को मिली है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद भवन परिसर में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। लगभग 50 मिनट तक चली इस बैठक में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी उपस्थित रहीं। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने परिसीमन बिल को लेकर विपक्षी दल के रुख और सुझावों को जानने का प्रयास किया। पिछले 10 दिनों के भीतर दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी बैठक है, जिसे सदन का कामकाज सुचारू रूप से चलाने की दिशा में सरकार का एक बड़ा कदम माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News