सरकार की रिपोर्ट में खुलासा, पिछले पांच साल में हुए 61 लाख गर्भपात

Friday, Dec 06, 2019 - 07:31 PM (IST)

नई दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने शुक्रवार को कहा कि 2014-15 से अब तक गर्भपात के 61 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए। उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

मंत्री ने यह भी कहा कि गैरकानूनी ढंग से कराए गर्भपात के आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय के पास उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 2014-15 से अब तक गर्भपात कराने के 61, 29, 333 मामले दर्ज हुए।

 

Yaspal

Advertising