घोटालों का रिकॉर्ड बना रही है नीतीश सरकारः तिवारी

Wednesday, Nov 01, 2017 - 12:53 PM (IST)

पटना: राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानन्द तिवारी ने महादलित विकास मिशन में घोटाले के उजागर होने के कारण मुख्यमंत्री नीतीश पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य में नए-नए घोटाले सामने आ रहे हैं। नीतीश सरकार घोटालों का एक रिकॉर्ड बना रही है। पता नहीं ओर कितने घोटालों का पर्दाफाश होना अभी बाकी है।

तिवारी ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि जब भी कोई घोटाला उजागर होता है, नीतीश कुमार का एक ही बयान आता है कि जांच के आदेश दे दिए गए है। जल्द कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का रूतबा लगभग समाप्त हो गया है। 
 

Advertising