सरकारी अस्पताल में न्यूड घूमता रहा डॉक्टर, देखें शर्मनाक हरकत

Sunday, Mar 10, 2024 - 11:10 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  महाराष्ट्र के एक सरकारी अस्पताल में बेहद हैरानीजनक घटना देखने को मिली। जब एक डॉक्टर बिना कपड़ों के ही पूरे अस्पताल में घूमने लगा। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें डाॅक्टर पूरी तरह नग्न अवस्था में अस्पताल के अंदर घूमते हुए देखा गया है।

 यह घटना राज्य के छत्रपति संभाजीनगर जिले, जिसे पहले औरंगाबाद के नाम से जाना जाता था, में हुई.सूत्रों के अनुसार, बिडकीन ग्रामीण सरकारी अस्पताल के 45 वर्षीय डॉक्टर को नशे की लत है. जब वह बिना कपड़ों के अस्पताल में घूमता हुआ देखा गया तब वह नशे में धुत्त था। वहीं अब  जिले के सिविल सर्जन और यहां के स्वास्थ्य सेवाओं के प्रमुख डॉ. दयानंद मोतीपावले ने इस  घटना को लेकर कहा कि, इस घटना की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Anu Malhotra

Advertising