दक्षिण कश्मीर में सरकारी कालेज की बदली काया, व्लर्ड बैंक ने किया फंड

Thursday, Nov 26, 2020 - 03:56 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर प्रशासन ने दक्षिण कश्मीर में सरकारी कालेज के अपग्रेडेशन का काम शुरू कर दिया है। बिजबिहाड़ा के इस कालेज को व्लर्ड बैंक से मिले फंड से नया रूप दिया जा रहा है। विश्व बैंक से मिले पैसे से कालेज में 12 अतिरिक्त क्लास रूम बजाए जाएंगे, दो ब्लाक और दो काॅमन हाॅल भी बनाने का काम किया जा रहा है। इस काम को आरएंडबी विभाग पूरा करेगा। 


अति महत्वकांक्षी इस परियोजना में 10 करोड़ 31 लाख का खर्च आने का अनुमान है। विश्व बैंक ने झेहलम तवी फल्ड रिकवरी प्रोजेक्ट के तहत यह पैसा जारी किया है। पहले माले का काम पूरा हो गया है और दूसरे के लिए शटरिंग का काम चल रहा है। इससे पहले क्लासरूम की कमी होने से छात्रों को परेशानी होती थी।


आरएंडबी के सह कार्यकारी अभियंता शहाजहां अहमद ने बताया, व्लर्ड बैंक ने कश्मीरके छात्रों की अच्छी पढ़ाई हेतु पैसा जारी किया है। इसमें दो हाॅल और 12 अतिरिक्त क्लास रूम बनाए जा रहे हैं। यह प्रोजक्ट नवंबर 2019 में शुरू हुआ था। इसे 18 महीनों में पूरा करना था। काफी समय बर्बाद हो गया है। लाॅकडाउन के कारण भी प्रोेजेक्ट समय पर पूरा नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि अब काम जल्द ही पूरा हो जाएगा।
 

Monika Jamwal

Advertising