सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान, कल्याण सिंह और CDS बिपिन रावत को पद्म विभूषण सम्मान

Tuesday, Jan 25, 2022 - 08:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने जो सूची जारी की है, उसमें विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए 128 लोगों को सम्मानित करने का ऐलान किया है। इनमें 4 लोगों को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्म श्री से नवाजा जाएगा। विमान हादसे में शहीद हुए CDS जनरल बिपिन रावत और भाजपा के दिवंगत नेता कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

पद्म विभूषण सम्मान पाने वालों में राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) और प्रभा अत्रे का नाम भी शामिल है। प्रभा अत्रे को कला, राधेश्याम खेमका को साहित्य और शिक्षा, जनरल बिपिन रावत को सिविल सर्विस और कल्याण सिंह को लोक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित करने की घोषणा की गई है। इसके अलावा कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। 

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस पूनावाला, भारत बायोटेक के कृष्णा इल्ला और सुचित्रा इल्ला को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्रालय ने कहा कि दिवंगत पंजाबी गायक गुरमीत सिंह बावा, पूर्व केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, अभिनेता विक्टर बनर्जी पद्म भूषण से सम्मानित किए जाएंगे। 

rajesh kumar

Advertising