गोवर्धन पूजा आज, अमित शाह ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Sunday, Nov 15, 2020 - 09:36 AM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को देशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी हैं। गोवर्धन पूजा दीवाली के अगले दिन की जाती है। इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इसमें भगवान कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा का विधान है।

शाह ने गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समस्त देशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।'' नकवी ने ट्वीट किया, ‘‘गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।''

Seema Sharma

Advertising