कूनो नेशनल पार्क से Good News, नामीबिया से आई मादा चीता बनी मां...4 बच्चों को दिया जन्म

Wednesday, Mar 29, 2023 - 02:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से अच्छी खबर आई है। पिछले साल नामीबिया से लाई गई मादा चीता मां बनी है। मादा चीता ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। पर्यावरण मंत्री ने एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया।

 

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट किया कि अमृत काल के दौरान हमारे वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना! उन्होंने आगे लिखा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 17 सितंबर 2022 को भारत लाए गए चीतों में से एक के चार शावकों का जन्म हुआ है।

 

बता दें कि देश में यह जानवर विलुप्त हो चुके थे। देश के आखिरी चीते की मृत्यु वर्तमान में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में 1947 में हुई थी. इसके बाद इस प्रजाति को 1952 में विलुप्त घोषित कर दिया गया था। हाल ही में नामीबिया से चीते भारत लाए गए हैं और इनको कूनो नेशनल पार्क में रखा गया है।
 

Seema Sharma

Advertising