कैबिनेट फेरबदल पर KRK ने ली मोदी पर चुटकी, कहा-PM बदलने से ही आएंगे अच्छे दिन

Monday, Sep 04, 2017 - 04:37 PM (IST)

मुंबईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। मोदी कैबिनेट में जहा 9 नए चेहरे शामिल किए गए तो दूसरी ओर मौजूदा मंत्रियों के अच्छे कामकाज के कारण उनकी प्रमोशन भी की गई। मोदी कैबिनेट में हुए इस फेरबदल पर बिग बॉस से मशहूर हुए बॉलीवुड एक्टर और क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने चुटकी ली है। केआरके ने कहा है कि कैबिनेट में मंत्रियों को बदलने से कुछ नहीं होगा, अच्छे दिन तो प्रधानमंत्री के बदलने से ही आएंगे।
 

केआरके ने एक-एक मंत्री को दिए गए एक से अधिक मंत्रालय पर भी मोदी सरकार को घेरा है। केआरके ने ट्वीट किया कि एक मंत्री को कई मंत्रालय दिए गए हैं जबकि सैकड़ों राजनेताओं को कोई मंत्री पद नहीं दिया गया, क्या बाकी सब को चुनकर जनता ने गलत किया है।

इसी मुद्दे पर केआरके ने ये भी लिखा कि बाकी सारे नेता भ्रष्ट हैं क्या? आरके अक्सर किसी अभिनता या अभिनेत्री पर खुलकर बोलते हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

 

 

Advertising